राजभाषा विभाग ने दिनांक दिनांक 03 जून, 2026 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से विचार क्षेत्र में शामिल कुल 33 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से उनके सतर्कता तथा छोटी-बड़ी शास्ति संबंधी दस्तावेज मांगे हैं ताकि वर्ष 2026 की रिक्तियों के एवज में अविलंब पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
इस पदोन्नति प्रक्रिया के साथ-साथ एसोसिएशन बैकलॉग डीआर वेकेंसी के पदोन्नति श्रेणी में डायवर्जन के लिए अपने प्रयास तेज करेगी। चूंकि बैकलॉग रिक्तियों पर नए भर्ती नियम स्वत: लागू नहीं हो सकते इसलिए इसके लिए विभिन्न विभागों से छूट प्राप्त की जानी है। इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन हमें आशा है कि सफलता प्राप्त होगी। अभी बड़ी संख्या में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के प्रशिक्षण का कार्य भी शेष है। कुछ और तकनीकी कठिनाइयां हैं। सब एक-एक कर दूर की जाएंगी।
इसलिए सभी वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से अनुरोध है कि धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें और बाधाओं को दूर करने में हमारा सहयोग करें।



No comments:
Post a Comment