राजभाषा विभाग का सेवा प्रभाग इन दिनों पूरी सक्रीयता से कार्य कर रहा है। विगत सप्ताह में 03 जून, 2026 को कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की अनंतिम वरीयता सूची जारी की गई थी और आज दिनांक 08 जून, 2026 को वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इन वरीयता सूचियों के जारी होने से अनुवाद अधिकारी अब अपनी वरीयता की सही स्थिति का आकलन कर सकेंगे। यदि किसी साथी को अपनी वरीयता को लेकर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवा प्रभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। यदि इस संबंध में आपका कोई विशेष सुझाव हो तो एसोसिएशन के संज्ञान में भी ला सकते हैं।
इस सक्रीयता के लिए हम सेवा प्रभाग के उप निदेशक (सेवा), श्री राजेश कुमार, अनुभाग अधिकारी, श्री जगदीश चंद्र तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हैं।
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की वरीयता सूची
No comments:
Post a Comment