साथियो,
हर्ष का विषय है कि राजभाषा सेवा संवर्ग की ऑनलाइन APAR प्रणाली की बरसों पुरानी मांग अंतत: पूरी होने जा रही है। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग के अधिकारियों के लिए ऑनलाइन अपार के लिए SPARROW प्रणाली शीघ्र ही लागू करने जा रहा है। इस प्रणाली का लागू होना संवर्ग की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। सभी साथियों को स्मरण ही होगा कि एसोसिएशन ने आदणीय सचिव महोदया से पहली बैठक में इस विषय को उठाया था। उसके बाद से राजभाषा विभाग आदरणीय सचिव महोदया के नेतृत्व में इस दिशा में सक्रियता से कार्य करता रहा है। इस प्रणाली के लिए विभाग ने भारी भरकम बजट भी आवंटित किया है। हम इस सद्प्रयास के लिए आदरणीय सचिव महोदया के आभारी हैं।
अब इस प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद डीपीसी के दौरान कार्मिकों की APAR समय पर उपलब्ध न होने, विभाग में खो जाने, अधिकारियों द्वारा समय पर APAR रिपोर्ट न लिखने जैसी समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी जिससे एक ओर जहां पदोन्नति प्रक्रिया में गति आएगी वहीं अनुवाद अधिकारियों से लेकर विभाग के अधिकारियों के श्रम और समय की भी बचत होगी।
इसके प्रथम चरण में सवर्ग के सभी अधिकारियों से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सूचनाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में सभी अनुवाद अधिकारियों से संवर्ग के वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी अनुरोध किया गया है। जिन साथियों ने अभी तक अपनी सूचनाएं दर्ज नहीं की हैं उनसे अनुरोध है कि तत्काल अपनी सूचनाएं इस उद्देश्य हेतु दर्ज कराएं।
लिंक :
नोट: यह केवल केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए है।
No comments:
Post a Comment