यह ब्लॉग केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवादक एसोसिएशन का आधिकारिक ब्लॉग है। संपर्क : csolstoa@gmail.com
Friday, 10 February 2023
Wednesday, 1 February 2023
लक्ष्य की ओर, एक कदम और...
नमस्कार मित्रो, वर्ष 2022 की समाप्ति संवर्ग के लगभग हर पायदान पर पदोन्नतियों के साथ हुई जिससे संवर्ग में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कुछ इसी उत्साह के साथ वर्ष 2023 का पहला माह गुजरा। जनवरी माह में एसोसिएशन के नाम का परिवर्तन हुआ और पहली बार एसोसिएशन के कैलेंडर का प्रकाशन कराया गया। हमें हर्ष है कि संवर्ग के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी से निदेशक स्तर के अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत किया।
कैलेंडर का प्रकाशन और वितरण ऐसे तमाम अभिनव प्रयासों में से एक है जो एसोसिएशन इस संवर्ग की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी करती रहेगी। लेकिन इसके साथ ही हमें अपने मूल लक्ष्यों और उद्देश्यों का स्मरण है। उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुए इस वर्ष में संवर्ग से जुड़े कार्य भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी और सदस्य प्रतिदिन किसी न किसी मामले पर विचार-मंथन कर रहे हैं और आवश्यक निर्णय लेकर आगे बढ़ रहे हैं। संवर्ग के बहुत से साथी समय-समय पर तमाम मामलों में हो रही प्रगति को जानने के लिए प्रश्न पूछते हैं। जिज्ञासाएं होना स्वाभाविक है। एसोसिएशन इस संबंध में अपनी नीति पहले दिन ही स्पष्ट कर चुकी है कि सभी मामलों में हो रही प्रगति की सूचना नियमित अंतराल पर सदस्यों के साथ साझा की जाएगी। एसोसिएशन का नेतृत्व एक व्यक्ति नहीं बल्कि 22 सदस्यों की एक कार्यकारिणी कर रही है जो संवर्ग के हित के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए इस बात को लेकर अब आश्वस्त रहें कि कोई भी मुद्दा नज़रअंदाज नहीं होगा। वर्ष 2023 के प्रथम माह की समाप्ति पर अनुवाद अधिकारियों से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति इस प्रकार है:
1. कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के लिए 4600 ग्रेड वेतन की फाइल डीओपीटी भेजी गई: मित्रो आपको स्मरण होगा कि पूर्व एसोसिएशन ने 26 अगस्त, 2020 को विभिन्न अदालती आदेशों के आधार पर कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को 01.01.2006 से 4600 रु. ग्रेड वेतन प्रदान किए जाने के लिए एक अभ्यावेदन राजभाषा विभाग को दिया था जिस पर राजभाषा विभाग ने एक प्रस्ताव आईएफडी को भेजा था परंतु यह मामला बार-बार आईएफडी और राजभाषा विभाग के बीच फाइल पर प्रश्न और उत्तरों में उलझा हुआ था और मामला प्रगति नहीं कर पा रहा था। दिनांक 30 नवंबर, 2022 को आदरणीय सचिव महोदया के साथ हुई एसोसिएशन की भेंट में एसोसिएशन की ओर से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था जिस पर सचिव महोदया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब कुछ दिनों पूर्व ही आईएफडी की आपत्तियों का उत्तर देते हुए फाइल को डीओपीटी की टिप्पणियों के लिए भेज दिया गया है।
2. कनिष्ठ तथा वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के लिए नए आधारों पर 4600 तथा 4800 (राजपत्रित दर्जा सहित) की मांग: सचिव महोदया के साथ हुई पिछली बैठक में एसोसिएशन ने इस विषय में विस्तार से अपनी बात आदरणीय सचिव महोदया के समक्ष रखी थी। एसोसिएशन सभी आवश्यक तथ्य और संबंधित दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करा चुकी है। हर्ष का विषय है कि राजभाषा विभाग इस दिशा में एक नया प्रस्ताव तैयार कर रहा है जो शीघ्र ही आगे बढ़ा दिया जाएगा।
3. संवर्ग के अधिकारियों के लिए स्पैरो जैसी ऑनलाइन APAR की व्यवस्था:
एसोसिएशन द्वारा सचिव महोदया के साथ हुई बैठक में इस मांग को उठाया गया था। आपको जानकर हर्ष होगा कि इस समय राजभाषा विभाग में इस विषय पर कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही इस नई व्यवस्था के अस्तित्व में आने की आशा है।
3. वर्ष 2022 की रिक्तियों के एवज में सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति:
राजभाषा विभाग द्वारा विगत 22 दिसंबर, 2022 को तत्संबंधी प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग में जमा करा दिया गया था। लेकिन अभी तक संघ लोक सेवा आयोग ने इस मामले में डीपीसी के लिए कोई डेट नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार यूपीएससी में तमाम अन्य मंत्रालयों और विभागों के मामले पहले से प्रतीक्षाधीन हैं। नियमानुसार, यूपीएससी प्रस्ताव जमा होने के उपरांत 6 माह तक का समय ले सकता है परंतु आशा की जा रही है कि यह कार्य मार्च माह तक संपन्न हो जाएगा।
4. वर्ष 2023 की रिक्तियों के एवज में सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति:
वर्ष 2023 की रिक्तियों के एवज में विचाराधीन क्षेत्र में आने वाले सभी संबंधित वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के दस्तावेज राजभाषा विभाग में प्राप्त हो चुके हैं। नियमत: 2023 की रिक्तियों के लिए प्रस्ताव यूपीएससी को तभी भेजा जा सकता है जब इससे विगत वर्ष की रिक्तियों के लिए डीपीसी हो चुकी हो। अतएव, जैसे ही 2022 की रिक्तियों के एवज में डीपीसी प्रक्रिया संपन्न होगी, 2023 की रिक्तियों के लिए भी प्रस्ताव यूपीएससी को भेज दिया जाएगा।
5. सीधी भर्ती की रिक्तियों संबंधी अदालती मामला समाप्त:
सहायक निदेशक के पद पर सीधी भर्ती कोटे की जो रिक्तियां यूपीएससी द्वारा लौटाई गई थीं उनसे संबंधित एक मामला लंबे समय से अदालत में लंबित था। हर्ष का विषय है कि अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। इन रिक्तियों को तमाम पेचीदगियों के कारण सीधी भर्ती से नहीं भरा जा सकता है। एसोसिएशन का प्रयास है कि इन पदों को भरने के संबंध में आ रही अड़चनें जल्द से जल्द दूर हों। इस संबंध में एसोसिएशन विभाग के साथ संपर्क में है।
6. संवर्ग समीक्षा: इस मामले में निरंतर प्रगति हो रही है। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के इसकी प्रक्रिया में शामिल होने के कारण निश्चित ही इस मामले में अभी समय लगेगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह मामला अभी तक सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। उच्च स्तर से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।
7. आम सभा का आयोजन: एसोसिएशन का प्रयास है कि आमसभा का आयोजन फरवरी माह में ही किया जाए। तत्संबंधी सूचना शीघ्र ही साझा की जाएगी।
8. एसोसिएशन की मान्यता अथवा पंजीकरण: एसोसिएशन की मान्यता अथवा पंजीकरण के मामले में एसोसिएशन ने तमाम अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। प्रक्रियागत कुछ पेचीदगियां हैं जिनका समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में एसोसिएशन को अपने सभी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त रिकॉर्ड की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से दिनांक 02 फरवरी, 2023 से एक अभियान चलाकर सभी सदस्यों के विवरण पर हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे। कैलेंडर वितरण के दौरान हमारे साथियों ने आपसे जो रिकॉर्ड प्राप्त किया है उसे कार्यालय और बिल्डिंग-वार व्यवस्थित किया जा रहा है। अब आपको सिर्फ उस रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर करने हैं।
8. एसोसिएशन को प्राप्त सुझावों पर कार्रवाई: एसोसिएशन अपने सभी सदस्यों से सुझावों का सदैव स्वागत करती है। अभी तक औपचारिक रूप से एसोसिएशन को कोई भी सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है। यदि कोई सदस्य कोई सुझाव साझा करना चाहे तो एसोसिएशन की ई-मेल csolstoa@gmail.com पर भेज सकते हैं। सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर कार्यकारिणी की बैठकों में विचार किया जाएगा।
उपर्युक्त सभी मामलों में यथोचित कार्रवाई के लिए हम विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों के आभारी हैं।
Friday, 13 January 2023
सचिव महोदया को पहली प्रति भेंट कर एसोसिएशन के हिंदी कैलेंडर का वितरण प्रारंभ
नमस्कार मित्रो, आज का दिन अनूठा दिन है एसोसिएशन के लिए। एसोसिएशन ने एक अभिनव प्रयास करते हुए आप सभी की ओर से एक हिंदी कैलेंडर का प्रकाशन कराया है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस कैलेंडर के वितरण का कार्य इसकी पहली प्रति राजभाषा विभाग की सचिव महोदया, श्रीमती अंशुली आर्या जी को भेट कर प्रारंभ किया गया है। एसोसिएशन की ओर से सचिव महोदया को नव वर्ष और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। सचिव महोदया ने भी पूरे संवर्ग के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
इसके उपरांत दूसरी प्रति आदरणीय संयुक्त सचिव महोदया, श्रीमती मीनाक्षी जौली जी को भेंट की गई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की। इसके उपरांत राजभाषा विभाग के समस्त अधिकारियों को भी इसकी प्रतियां भेंट की गईं।
![]() |
| सचिव महोदया को कैलेंडर की प्रति भेंट करते हुए अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य एवं अन्य पदाधिकारी |
कलेंडर का वितरण कार्यक्रम
प्रथम
चरण (13.01.2022 से 20.01.2022)
मित्रो, इसकी एक-एक प्रति आप सब तक भी पहुंचेगी। इसके लिए एक सुव्यवस्थित
कार्य योजना बनाई गई है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री विमल सिंह, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी इस वितरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। वितरण के प्रथम चरण में
दिनांक 13.01.2022 से 20.01.2022 के दौरान एसोसिएशन की टीम आप तक कलेंडर के साथ पहुंचेगी।
आपको सिर्फ इतना करना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए गए फॉर्म में अपने कार्यालय
के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी से निदेशक स्तर तक के अधिकारियों का विवरण भरकर तैयार रखें।
हमारी टीम के पहुंचते ही यह फॉर्म उन्हें दे दें और संवर्ग के सभी सदस्यों के लिए कैलेंडर प्राप्त कर लें।
द्वितीय चरण (23.01.2022 से 31.01.2022)
प्रथम चरण में जिन कार्यालयों को कैलेंडर प्राप्त नहीं हुआ हो, उन कार्यालयों से कोई भी एक सदस्य निम्न दो वितरण केंद्रों पर आकर निर्धारित प्रपत्र में सूचनाएं उपलब्ध कराकर अपने सभी साथियों के लिए कलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। बिना फॉर्म के कैलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
वितरण केंद्र:
1. एसोसिएशसन का कार्यालय : श्री सौरभ आर्य, अध्यक्ष, कक्ष संख्या, 66,
निकट द्वार सं. 5, राजभाषा प्रभाग, इस्पात मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली।
फोन: 9711337404
2. नोडल कार्यालय : श्री विमल सिंह, उपाध्यक्ष, कक्ष सं. 116 ए, प्रथम तल, सूचना प्रसारण मंत्रालय, शास्त्री भवन, नई दिल्ली। फोन: 8604905522
वितरण केंद्र दिनांक 23 जनवरी, 2023 से ही प्रभावी होंगे। कृपया
आने से पूर्व ऊपर दिए नंबरों पर संपर्क अवश्य कर लें।
दिल्ली से बाहर स्थित साथियों
की प्रतियां एसोसिएशन के कार्यालय में सुरक्षित रहेंगी। वे जब भी दिल्ली आएं अपनी
प्रति एसोसिएशन के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
आज इस अवसर पर अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य के साथ-साथ श्री विमल सिंह, उपाध्यक्ष, श्री सुनील चौरसिया, महासचिव, श्री अतुल कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री संतोष जायसवाल, श्रीमती मोनिका गौतम एवं श्री शुभम रामावत भी मौजूद थे। आपका कलेंडर आप सभी को समर्पित 🙏
Monday, 9 January 2023
अनुवादक एसोसिएशन आज से 'अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन'
मित्रो, आज का दिन एसोसिएशन के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। आज से एसोसिएशन का परिवर्तित होकर 'केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन' हो गया है। चूंकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया एसोसिएशन के पुराने नाम पर ही हुई थी इसलिए नई एसोसिएशन ने भी अपना कार्य पुराने नाम के साथ ही शुरू किया। परंतु संवर्ग के अनुवाद अधिकारियों के पदनामों में परिवर्तन के उपरांत एसोसिएशन का पुराना नाम प्रासंगिक नहीं रह गया था और इसके नाम में परिवर्तन करना चुनाव के समय से ही टीम प्रतिबद्ध की अभिलाषा थी। एसोसिएशन की कार्यकारिणी इस परिवर्तन का पहले ही अनुमोदन कर चुकी थी परंतु यह कार्य विधिवत रूप से आम सभा द्वारा किया जाना अपेक्षित था।
ऐसे ही कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण कार्योें को संपन्न करने के लिए 10 जनवरी, 23 को आम सभा की बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई थी। परंतु गणतंत्र दिवस सबंधी सुरक्षा कारणों और आसन्न बजट सत्र को देखते हुए यह बैठक मध्य फरवरी तक संभव नहीं है। इसी कारणवश आम सभा को स्थगित किया गया है। इस दौरान एसोसिएशन एक छोटा सा अभिनव प्रयास करने जा रही है जिसमें एसोसिएशन का नाम स्थायी रूप से लिखा जाना आवश्यक होगा।
ये इसलिए भी आवश्यक था कि हमारे अभ्यावेदनों, पत्रों आदि में नाम के विरोधाभास के कारण भविष्य में कोई तकनीकी अड़चनें न खड़ी हों। यह हम सबके हित में है कि नाम की यह दुविधा जल्द से जल्द दूर हो जाए। तदनुसार संविधान और बाई लॉज में भी नाम का संशोधन किया जाएगा। कुछ और संशोधन भी किए जाने हैं, जो आमसभा की विधिवत बैठक के उपरांत ही किए जाएंगे। फिलहाल सिर्फ नाम का परिवर्तन किया जाना था।
अब समय बदल रहा है। आज तकनीक ने हमें ऐसे मंच उपलब्ध करा दिए हैं जिनसे हम असाधारण परिस्थितियों में त्वरित और समावेशी निर्णय ले सकते हैं। इसलिए तय किया गया कि इस असाधारण परिस्थिति में आम सभा का किसी ऑनलाइन मंच पर आह्वान किया जाए और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया जाए। तदनुसार, दिनांक 07.01.2023 को संवर्ग के व्हाट्सएप ग्रुप में एसोसिएशन द्वारा एक प्रस्ताव सदस्यों के समक्ष रखा गया कि 'क्या एसोसिएशन का नाम अनुवादक एसोसिएशन से परिवर्तित कर अनुवाद अधिकारी एसोसएिशन कर दिया जाए ? सभी सदस्यों को ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प दिया गया। जिस पर संवर्ग के कुल 186 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मददान किया। हर्ष का विषय है कि इसमें संवर्ग के एक भी साथी को आपत्ति नहीं थी। प्रस्ताव के पक्ष में 100% मतदान हुआ।
इस प्रकार आज से आपकी एसोसिएशन का नाम केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन हुआ और एसोसिएशन के नाम से अनुवादक शब्द हमेशा के लिए हट गया है।
जिन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लिया, एसोसिएशन उन सभी साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है। सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स, एसोसिएशन के लैटर हैड, ब्लॉग, लोगो सहित अन्य दस्तावेजों में तदनुसार परिवर्तन किया जा रहा है और राजभाषा विभाग को तत्संबंधी सूचना प्रेषित की जा रही है।
Tuesday, 3 January 2023
सहायक निदेशक की पदोन्नति में अब न हो विलंब...
नमस्कार मित्रो, वर्ष 2022 की समाप्ति संवर्ग के विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति आदेशों के साथ हुई परंतु संवर्ग की रीढ़ माने जाने वाले सहायक निदेशक (रा.भा.) के पदों पर वर्ष 2022 की रिक्तियों के एवज में पदोन्नति अंतत: 2022 के अंत तक भी संभव न हो सकी। इसकी एसोसिशन को बहुत पीड़ा है। दरअसल, पूर्व में पदोन्नति की प्रतीक्षा सूची वाले कुछ वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों का प्रशिक्षण न होना बाधा बना। ऐसे मामलों में डीओपीटी से छूट मांगी गई। छूट प्राप्त होने के उपरांत विभाग द्वारा पदोन्नति प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा गया और दिसंबर माह में डीपीसी की डेट का अनुरोध किया गया। परंतु यूपीएससी में तमाम अन्य संवर्गों के पहले से सूचीबद्ध मामलों के कारण अभी तक इस मामले को कोई डेट नहीं दी जा सकी। मामला अभी भी यूपीएससी में डीपीसी की डेट के लिए प्रतीक्षाधीन है। आशा है जल्द ही यह डीपीसी संपन्न होगी।
इधर राजभाषा विभाग ने वर्ष 2023 की रिक्तियों के एवज में
पदोन्नति हेतु दिनांक 17 अक्टूबर, 2022 एवं अब 29 दिसंबर, 2022 को जारी कार्यालय ज्ञापन के माध्यम
से सहायक निदेशक (रा.भा.) के पद पर नियमित पदोन्नति के लिए विचाराधीन क्षेत्र में
शामिल वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। इस संबंध में एसोसिएशन
ने दिनांक 30 दिसंबर, 2022 की ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से सभी संबंधितों से तत्काल
कार्रवाई का अनुरोध किया था। इस संबंध में कोई अनावश्यक विलंब न हो इसके लिए एसोसिएशन
राजभाषा विभाग के साथ समन्वय कर रही है और सभी संबंधितों के दस्तावेज समय पर पहुंचना
सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधितों के साथ अलग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निरंतर
संपर्क में रहेगी।
उपर्युक्त दोनों कार्यालय आदेशों में शामिल सभी वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से अनुरोध है कि आप सभी अपने दस्तावेज अविलंब राजभाषा विभाग को पहुंचाना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी साथी को कहीं कोई परेशानी हो तो एसोसिशन के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। सभी सातों पदाधिकारी उस व्हाट्सएप ग्रुप में मौजूद रहेंगे।
कृपया सभी संबंधित वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ने
का कष्ट करें:
Friday, 30 December 2022
2022 की आखिरी शाम पदोन्नतियों के नाम
नमस्कार मित्रो,
आखिर इस वर्ष का आखिरी शुक्रवार पदोन्नति आदेशों के नाम रहा।
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्नति
आज 2023 की रिक्तियों के एवज में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर नियमित पदोन्नति के आदेश जारी हो गए हैं। कुल 18 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। सभी को एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई। चूंकि ये पदोन्नति आदेश 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होंगे इसलिए सभी साथियों से अनुरोध है कि 2 जनवरी को (पहले कार्यदिवस) को ही अपने कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने का अनुरोध कर दें तथा जिन साथियोंं का स्थानांतरण हुआ है वे तत्काल कार्यमुक्ति के लिए अनुरोध कर दें और 2 तारीख को ही नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का प्रयास करें ताकि आपको इंक्रीमेंट का वित्तीय लाभ मिल सके।
सहायक निदेशक (रा.भा.) से उप निदेशक (रा.भा.) ) पर पदोन्नति
वर्ष 2023 की रिक्तियों के एवज में सहायक निदेशक (रा.भा.) से उप निदेशक (रा.भा.) के पद पर कुल 13 सहायक निदेशकों को पदोन्न किया गया है। संवर्ग के सभी अधिकारियोंं को हार्दिक बधाई।
ऊपर के पायदानों पर कुछ और पदोन्नति आदेश भी कतार में हैं। वे भी शीघ्र जारी होंगे।
वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी से सहायक निदेशक (रा.भा.) पद पर पदोन्नति के लिए दस्तावेज मांगे गए
वर्ष 2023 की सहायक निदेशक की रिक्तियों के लिए पात्र कुल 23 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से 15 जनवरी, 2023 तक आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। ऐसे सभी साथियों से अनुरोध है कि बिना किसी विलंब के ये दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराएं।
संवर्ग के सभी साथियों को पुन: हार्दिक बधाई। उपर्युक्त सभी आदेशों को समय पर संभव बनाने के लिए हम संवर्ग के सभी साथियों की ओर से राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सेवा प्रभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी सभी आदेश समय पर जारी किए जाते रहेंगे।
Thursday, 22 December 2022
नियमितीकरण के आदेश जारी, आगे पदोन्नतियों की तैयारी
मित्रो, इस समय अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण एवं पदोन्नति के सभी मामले प्रगति पर हैं तथा एसोसिएशन प्रत्येक मामले में विभाग के साथ सहयोग करते हुए मामलोंं के समय पर निपटान को सुनिश्चित कर रही है।
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण के मामलों की श्रृंखला में आज वर्ष 2017 बैच के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी हो गए हैं। सभी संबंधितों को हार्दिक बधाई। आज कुल 22 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की सेवा का नियमितीकरण किया गया है। निस्संदेह नियमितीकरण जैसे कार्य के लिए भी सभी संबंधितों की एपीएआर, सतर्कता निकासी और परफॉर्मेंस रिपोर्ट का समय पर विभाग को उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो जाता है।
इस उद्देश्य के लिए एसोसिएशन ने कुछ समय पूर्व नियमितीकरण और पदोन्नति
संबंधी एक उप समिति का गठन किया था। इस उप समिति ने पिछले दिनों में सक्रियता से
कार्य किया और अधिकांश कनिष्ठ साथियों के दस्तावेज समय पर विभाग को उपलब्ध
कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग 5-6 लोग अभी भी शेष रह गए हैं जो स्वयं
निजी कारणों से समय पर कागजात विभाग को उपलब्ध नहीं करा सके हैं। आशा है इन शेष
साथियों के दस्तावेज विभाग को प्राप्त होते ही इन्हें भी नियमित कर दिया जाएगा।
कनिष्ठ
अनुवाद अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्नति
पदोन्नतियों के क्रम में राजभाषा विभाग शीघ्र ही वर्ष 2023 की वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की रिक्तियों के एवज में 2016 बैच के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियोंं को वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्नत करने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर पदोन्नति की राह प्रशस्त करेगा। हमें आशा है कि यह आदेश भी 31 दिसंबर से पूर्व जारी हो जाएंगे।
वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी से सहायक निदेशक
(राजभाषा) पद पर पदोन्नति
इसी प्रकार शीघ्र ही सहायक निदेशकों की वर्ष 2022 की
रिक्तियों के एवज में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी से सहायक निदेशक (रा.भा.) के पद पर
पदोन्नति के लिए प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा जा चुका है। 31 दिसंबर से पूर्व डीपीसी को संभव बनाने के लिए प्रयास किए
जा रहे हैं।
हम संवर्ग के सभी साथियोंं की ओर से उपर्युक्त सभी मामलों में तत्परता से कार्रवाई के लिए राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेष रूप से सेवा प्रभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करतेे हैं।
Wednesday, 7 December 2022
कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवादक एसोसिएशन की
कार्यकारिणी
की दिनांक 01.12.2022 को संपन्न बैठक के कार्यवृत्त
केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवादक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की
एक बैठक दिनांक 1 दिसंबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे केजी मार्ग
स्थित महाराष्ट्र सदन में संपन्न हुई। केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवादक एसोसिएशन
के निर्वाचन के पश्चात कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी जो अनौपचारिक माहौल में
दोपहर भोज के साथ आयोजित की गई थी।
2. महत्वपूर्ण
विषयों पर चर्चा के साथ-साथ इस बैठक का एक विशेष उद्देश्य कार्यकारिणी के समस्त
सदस्यों के मध्य आपसी सामंजस्य और टीम भावना का विकास करना था ताकि भविष्य में
बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में सभी सदस्य एक टीम के रूप में प्रभावी तरीके से
कार्य कर सकें। भोजनोपरांत महासचिव, श्री
सुनील कुमार चौरसिया ने सभी सदस्यों का उनके विस्तृत परिचय के लिए आह्वान किया। सभी सदस्यों
द्वारा अपना विस्तृत सरकारी और पारिवारिक विवरण साझा किया गया। यह हर्ष का विषय
है कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य समर्पित, कर्मठ
तथा प्रगतिशील विचारधारा के हैं।
3. तदुपरांत,
अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य (वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, इस्पात मंत्रालय) द्वारा सभी सदस्यों को राजभाषा विभाग के अधिकारियों के साथ
दिनांक 30 नवंबर, 2022 को हुई बैठक के बारे में विस्तृत रूप से
जानकारी दी गई। अध्यक्ष महोदय ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एसोसिएशन
के लिए यह हर्ष और संतोष का विषय है कि इस पहली बैठक में एसोसिएशन द्वारा उठाए गए
मुद्दों पर सचिव महोदया सहित राजभाषा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सकारात्मक
प्रतिक्रिया दी है और समस्याओं के शीघ्र निपटान के लिए आश्वासन दिया है। साथ ही
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन
के सदस्यों को भी समस्याओं के निपटान के लिए संगठन के स्तर पर परिश्रम करना
होगा और आवश्यकता पड़ने पर राजभाषा विभाग को भी यथाअपेक्षित सहयोग प्रदान करना
होगा।
4. इसके
उपरांत कार्यकारिणी के सदस्यों के मध्य विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा
हुई और सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए जो निम्नानुसार हैं:
1. आम सभा की बैठकों का आयोजन: प्रत्येक वर्ष अप्रैल तथा अक्टूबर माह में आम
सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। परंतु इस समय एसोसिएशन के पंजीकरण आदि संबंधी
कुछ अनिवार्य औपचारिकताओं के दृष्टिगत पहली आम सभा का आयोजन जनवरी, 2023 में किया जाएगा। इस बैठक में आम सभा द्वारा पंजीकरण
से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं का अनुमोदन किया जाएगा।
2. कार्यकारिणी की बैठकों
का आयोजन: निर्णय लिया गया कि कार्य की
अधिकता को देखते हुए फिलहाल अगले 6 माह तक प्रत्येक माह कार्यकारिणी की बैठकों का
आयोजन किया जाएगा। तदुपरांत संविधान अनुसार प्रत्येक 3 माह में एक बैठक का आयोजन
किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य अनौपचारिक रूप से 24X7 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में
है ताकि आवश्यकता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
3. एसोसिएशन का सदस्यता शुल्क तथा वार्षिक शुल्क:
विगत कुछ वर्षों के दौरान इस तथ्य को बार-बार महसूस किया जाता रहा है कि एसोसिशन
को आर्थिक दृष्टि से भी सशक्त और सुदृढ़ किया जाना चाहिए ताकि विभिन्न
क्रियाकलाप निर्बाध गति से चलते रहें और आवश्यकता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई
की जा सके। इसके लिए अगले वर्ष से सदस्यता शुल्क तथा वार्षिक शुल्क तय
किए जाने का प्रस्ताव आगामी आम-सभा की बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया।
4. एसोसिएशन
का बैंक अकाउंट खुलवाना: एसोसिएशन के आर्थिक क्रियाकलापों को सुचारू रूप से
चलाने के लिए निर्णय लिया गया कि पंजीकरण के उपरांत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
की उद्योग भवन शाखा में एसोसिएशन का खाता खुलवाया जाएगा।
5. विभिन्न कार्यों के लिए उप-समितियों का गठन: बैठक में तय किया गया कि संवर्ग हित में एसोसिएशन द्वारा अलग-अलग कार्यों के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया जाएगा। जिसमें पदाधिकारियों के साथ-साथ अपने रुझान और योग्यता के अनुरूप कार्यकारिणी के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। अभी फिलहाल ‘कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी’ के पद पर पदोन्नति तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण के मामलों के लिए एक समिति पहले ही कार्यरत है। इसी क्रम में आज मीडिया सेल के लिए एक उप-समिति का गठन किया गया। इस उप-समिति में श्री धर्मवीर अंतिल, श्रीमती जोनिता बाली और श्रीमती मोनिका गौतम को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार पंजीकरण हेतु एक 10 सदस्यीय उप-समिति का भी गठन किया गया है, जो पंजीकरण तथा मान्यता संबंधी औपचारिकताओं पर कार्य कर रही है।
अंत में अध्यक्ष
श्री सौरभ आर्य द्वारा बैठक में भाग लेने के
लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
*****
Wednesday, 30 November 2022
राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसोसिएशन की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
मित्रो, नवगठित एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आज राजभाषा विभाग की सचिव महोदया, श्रीमती अंशुली आर्या जी तथा संयुक्त सचिव, श्रीमती मीनाक्षी जौली जी के साथ शिष्टाचार भेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया।
![]() |
| राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी |
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य ने सचिव महोदया के कार्यकाल में अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति के मामलों में आई नियमितता के लिए अनुवाद अधिकारियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। सचिव महोदया ने इसका श्रेय राजभाषा विभाग के सेवा प्रभाग और निदेशक श्री बी. एल. मीना जी को दिया। तदुपरांत, श्री सौरभ आर्य ने सचिव महोदया के समक्ष संवर्ग की विभिन्न समस्याओं को सिलसिलेवार तरीके से प्रस्तुत किया जो निम्नानुसार हैं:
1. कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के लिए 4600
ग्रेड वेतन के
मामले से जुड़े विभिन्न पक्षों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। सचिव महोदया को
अवगत कराया गया कि किस प्रकार न्यूनतम वेतनमान कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के मनोबल
को तोड़ता है और क्यों नए भर्ती होने वाले अनुवाद अधिकारी शीघ्र ही अन्य सेवाओं में
जाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी बरसों तक अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारी बनकर रह जाते हैं। अन्य संवर्गों में अनुवादकों को मिल रहे वेतनमान पर भी चर्चा हुई।
सचिव महोदया ने इस मामले में पूरी दिलचस्पी
लेते हुए इस दिशा में तत्काल ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया और अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई शुरू करने के निदेश जारी किए।
2. प्रशिक्षण ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में दिये जाने के मामले में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सचिव महोदया को अवगत कराया कि इस समय विभिन्न स्तरों पर जो ऑनलाइन प्रशिक्षण अनुवाद अधिकारियों को दिए जा रहे हैं उनकी तुलना में ऑफलाइन प्रशिक्षण अनुवाद अधिकारियों के लिए ज्यादा लाभप्रद सिद्ध होंगे। एसोसिएशन ने सचिव महोदया से इस संबंध में दो अनुरोध किए।
1. वर्ष 2023 से सभी अनुवाद अधिकारियों को ऑफलाइन मोड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाए और इसका स्तर सुधारा जाए।
2. नए भर्ती होने वाले अनुवादकों को उनकी सेवा की शुरूआत में ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
सचिव महोदया ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष
से सभी प्रशिक्षण ऑफलाइन मोड में ही दिए जाएंगे और नए बैच को भर्ती के तत्काल बाद
प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निदेश दिए।
3. अनुवाद अधिकारियों की एपीएआर के लिए ऑनलाइन
प्रणाली के
विषय में सचिव महोदया का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्हें अवगत कराया गया कि पदोन्नति
के लिए डीपीसी के समय हर बार एपीएआर समय पर उपलब्ध न हो पाना किस प्रकार बाधा बन रहा
है। अनुवादकों द्वारा समय से भेजे जाने के बावजूद एपीएआर विभाग तक नहीं पहुंच पाती
हैं अथवा गुम हो जाती हैं।
सचिव महोदया ने इस तथ्य का संज्ञान
लिया और अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करने के निदेश दिए।
4. सीधी भर्ती कोटे की यूपीएससी से लौटी रिक्तियों
को पदोन्नति से भरने के विषय में भी सचिव महोदया से चर्चा की गई। इस पर बैठक में
मौजूद अधिकारियों ने एक कोर्ट केस के लंबित होने का हवाला दिया। इस पर अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य ने कहा कि यदि विभाग इन रिक्तियों
से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले लोगों के हितों को सुरक्षित रखने का आश्वासन
दे तो यह मामला स्वत: समाप्त हो सकता है। अधिकारियों ने इस मामले में भी गतिरोध को
दूर करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में कुछ अन्य मामलों पर भी संक्षिप्त
में चर्चा हुई। सचिव महोदया ने भी एसोसिएशन के युवा पदाधिकारियों की सार्थक प्रस्तुति
के लिए प्रशंसा की और समस्याओं के निपटान में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भी सहयोग
मांगा जिस पर एसोसिएशन ने अपनी ओर से विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन
दिया है। सचिव महोदया ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि अनुवाद अधिकारियों की समस्याओं
को दूर करने के लिए विभाग तत्परता से कार्य करेगा और उन्होंने एसोसिएशन को भविष्य
में भी समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों के लिए आमंत्रण दिया। सचिव महोदया की सहृदयता
के लिए एसोसिएशन ने आदरणीय सचिव महोदया का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजभाषा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे जिनमें आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी जौली, संयुक्त सचिव, श्री राकेश बी. दुबे, संयुक्त निदेशक, श्री राजेश श्रीवास्तव, उप निदेशक, श्री शिवदास सरकार, उप सचिव, श्रीमती एस. वी. आर. रमन्ना, उप सचिव शामिल थे।
वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री सौरभ आर्य के साथ उपाध्यक्ष, श्रीमती विशाखा बिष्ट, महासचिव, श्री सुनील कुमार चौरसिया, संंयुक्त सचिव, श्री अतुल कुमार तिवारी तथा श्री अभिषेक सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश कुमार सिन्हा मौजूद थे।
![]() |
| सचिव महोदया के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी |
![]() |
| सचिव महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उपाध्यक्ष, श्रीमती विशाखा बिष्ट |
![]() |
| संयुक्त सचिव महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य |
Tuesday, 15 November 2022
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति एवं नियमितीकरण के लिए एसोसिएशन की उप समिति गठित
नमस्कार मित्रो,
एसोसिएशन की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के क्रम में कनिष्ठ अनुवादक अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर पदोन्नति और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण संबधी मामलों पर समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है। अभी हाल ही में 2017 बैच का कन्फर्मेशन होना है, इन बैच के कुछ अनुवाद अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। शीघ्र ही इस बैच के कुछ लोग वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्नत भी होंगे। समय कम है। हमें सभी संबंधितों द्वारा अपने दस्तावेज समय पर विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।
इस समिति के संयोजक एसोसिएशन में संयुक्त सचिव, श्री अतुल कुमार तिवारी होंगे और उनके साथ कार्यकारिणी के 3 अन्य सदस्य इस उप समिति के सदस्य रहेंगे। अध्यक्ष एवं महासचिव भी इस समिति में उच्च स्तर के साथ समन्वय और मार्गदर्शक के रूप में रहेंगे। तदनुसार, कनिष्ठ से वरिष्ठ पदोन्नति समिति में निम्नानुसार सदस्य होंगे:
1. श्री सौरभ आर्य, अध्यक्ष, 9711337404
2. श्री सुनील चौरसिया, महासचिव, 9911591789
3. श्री अतुल कुमार तिवारी (संयोजक) - संयुक्त सचिव, 9711551298
4. श्री धर्मवीर अंतिल (सदस्य), 9416692111
5. श्रीमती मोनिका गौतम (सदस्य), 7303435351
6. श्री निशान्त शर्मा (सदस्य)-7011146515
आवश्यकता पड़ने पर आप इस समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों में इस समिति के सदस्य लगभग सभी संबंधितों से संपर्क भी कर चुके हैं। इस पोस्ट के माध्यम से सभी संबंधित साथियों से पुन: अनुरोध किया जाता है कि अपनी एपीएआर, छोटी-बड़ी शास्ति और परफॉर्मेंस रिपोर्ट विभाग को अविलंब उपलब्ध कराएं।
दिनांक 11 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) सांय 5 बजे तक की स्थिति निम्नानुसार है:
वर्ष-2017 के कनिष्ठ अनुवाद
अधिकारियों के स्थायीकरण हेतु चेक लिस्ट
|
कं सं. |
नाम श्री/सुश्री/श्रीमती |
विभाग/मंत्रालय |
सतर्कता व शास्ति |
APAR |
परफार्मेंस रिपोर्ट |
|
1.
|
दिलीप कुमार सिंह |
गृह मंत्रालय |
|
|
Yes |
|
2.
|
अनिल कुमार |
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
|
Yes |
|
|
3.
|
निष्ठा खन्ना |
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
|
Yes |
|
|
4.
|
अमृता पांडे |
निर्वाचन आयोग |
|
Yes |
|
|
5.
|
सुनील कुमार तँवर |
कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
|
Yes |
Yes |
|
6.
|
प्रवीन मलिक |
अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय |
|
|
|
|
7.
|
अर्चना सिंह |
आर्थिक कार्य विभाग |
|
Yes |
|
|
8.
|
पुनीत पांडे |
केंद्रीय जल आयोग |
|
Yes |
|
|
9.
|
दिनेश लाल शॉ |
सहायक आसूचना ब्यूरो शिलांग |
|
|
|
|
10.
|
रोली श्रीवास्तव |
केंद्रीय जल आयोग |
|
Yes |
|
|
11.
|
अनिल ठाकरे |
आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, कृषि मंत्रालय |
|
Yes |
Yes |
|
12.
|
ममता |
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो |
|
|
|
|
13.
|
सरस्वती सिंघा |
कर्मचारी चयन आयोग, उ.पू. क्षे. क्षेत्रीय
कार्यालय, गुवाहाटी असम |
|
|
|
|
14.
|
रामस्वरूप नेहरा |
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग |
|
|
Yes |
|
15.
|
पूजा कुमारी झा |
गृह मंत्रालय |
Yes |
Yes |
Yes |
|
16.
|
उम्मेही खानुम |
नागर विमानन मंत्रालय |
Yes |
Yes |
Yes |
|
17.
|
अंजल कुमार विनय |
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण |
|
|
|
|
18.
|
अविनाश ठाकुर |
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
|
Yes |
|
|
19.
|
मोहिनी शॉ |
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो |
|
|
|
|
20.
|
खुशबू |
विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) का कार्यालय |
Yes |
Yes |
|
|
21.
|
नरेश कुमार |
रोजगार महानिदेशालय |
|
Yes |
|
|
22.
|
मोनिका गौतम |
विधायी विभाग |
Yes |
Yes |
Yes |
|
23.
|
कुमारी रेखा |
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
|
Yes |
|
|
24.
|
संजु कुमार |
विकास आयुक्त एमएसएमई
का कार्यालय |
|
|
|
|
25.
|
नबाम आशा |
शिक्षा मंत्रालय |
|
|
|
|
26.
|
मनराज मीणा |
भारतीय हथकरघा प्रोद्योगिकी संस्थान जोधपुर |
Yes |
|
Yes |
|
27.
|
रविकान्त मिंज |
जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग |
|
Yes |
|
|
28.
|
पूजा साव |
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो नई दिल्ली |
Yes |
Yes |
Yes |



















