वर्ष 2025 की शुरूआत आदरणीय सचिव महोदया को एसोसिएशन के कलेंडर की पहली प्रति भेंट कर हुई। दिनांक 01 जनवरी, 2025 को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजभाषा विभाग की सचिव महोदया, श्रीमती अंशुली आर्या जी से भेंट कर उन्हें एसोसिएशन के कलेंडर की पहली प्रति भेंट की और संवर्ग के अनुवाद अधिकारियों की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आदरणीय सचिव महोदया ने भी संवर्ग के समस्त अधिकारियों के लिए नए वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इसके उपरांत आदरणीय संयुक्त सचिव महोदया तथा विभाग के अन्य अधिकारियों को कलेंडर की प्रति भेंट की गईं। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से नोडल अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों तक कैलेंडर पहुंचाए गए। आदरणीय सचिव महोदया सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने एसोसिएशन के कलेंडर अभियान की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि इस बार केंद्र सरकार का आधिकारिक कलेडर विलंब से आने के कारण हर तरफ से एसोसिएशन के इस कलेंडर की भारी मांग रही है। एसोसिएशन ने प्रयास किया है कि इसके सभी सदस्यों तक जल्द से जल्द इसकी प्रति पहुंंच सके। इसके लिए विभिन्न नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जो साथी अभी तक कलेंडर प्राप्त नहीं कर पाए हैं वे निम्न नोडल कार्यालयों से अथवा एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष सं. 66, उद्योग भवन से अधिकतम 07 फरवरी तक कलेंडर प्राप्त कर सकते हैं:
केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी
एसोसिएशन के वर्ष 2025 के कैलेंडर वितरण के लिए नोडल अधिकारियों/कार्यालयों का
विवरण
|
क्रम सं. |
भवन |
नोडल अधिकारी |
संपर्क |
|
1. |
1. निर्माण भवन 2. विज्ञान भवन एनेक्सी |
श्रीमती विशाखा बिष्ट, व. अनु. अधि., स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) |
कक्ष सं. 741 A, ए विंग, निर्माण भवन (गेट
नंबर 5 से प्रवेश) 9999868956 |
|
2. |
1. नॉर्थ ब्लॉक एवं 2. साउथ ब्लॉक के कार्यालय |
सुश्री नेहा शर्मा, वरिष्ठ अनुवाद अधकारी, डीओपीटी |
द्वितीय
तल, डीओपीटी
9899631946 |
|
3. |
1.
शास्त्री भवन 2.
कृषि भवन |
श्री विमल सिंह, क. अनु. अधि, सूचना प्रसारण मंत्रालय |
कक्ष सं. 116-ए, प्रथम
तल, सूचना प्रसारण मंत्रालय 8604905522 |
|
4. |
1. श्रमशक्ति भवन 2. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 3. पोत परिवहन मंत्रालय 4. पर्यटन मंत्रालय |
श्री संजय कुमार, वरि. अनु. अधिकारी, जल संसाधन मंत्रालय |
जल संसाधन
मंत्रालय, श्रमशक्ति भवन 9350243690
|
|
5. |
एलआईसी बिल्डिंग संचार भवन डाक भवन वित्तीय सेवाएं विभाग पंचायती राज मंत्रालय |
श्रीमती आशा भारद्वाज, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, संचार भवन |
संचार भवन, 9953020467
|
|
6. |
आर के पुरम स्थित सभी कार्यालय |
श्री प्रेम चंद, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, आरजीआई, आर. के. पुरम |
कक्ष
सं. 108, प्रथम तल, सेवा भवन, आर. के. पुरम 8527926343
|
|
7. |
सीजीओ |
श्री अनूप सिंह, वरिष्ठ
अनुवाद अधिकारी,
सीआईएसएफ, सीजीओ |
09990663522 |
|
इसके अतिरिक्त
अन्य कार्यालयों के साथी एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष सं. 66, उद्योग
भवन
से किसी भी कार्य दिवस
में प्राप्त कर सकते हैं। |
|||
No comments:
Post a Comment