Friday, 23 October 2026

राजभाषा विभाग के सचिव, श्री वी. कांताराव से भेंट, संवर्ग बेहतर भविष्य के प्रति आशान्वित

 प्रिय साथियो, 

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को आदरणीय सचिव महोदय, श्री वी. कांथा राव के साथ भेंट हुई। श्री राव ने पूर्व सचिव, श्रीमती अंशुली आर्या की सेवानिवृति के उपरांत राजभाषा विभाग की बागडौर सम्भाली है। 


 सचिव महोदय के साथ अनुवाद अधिकारियों और संवर्ग हित से जुड़े व्‍यापक मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा हुई जिनमें प्रमुख रूप से -

 1. वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए एसटीओ से सहायक निदेशक पद पर पदोन्‍नति में हो रहे विलंब,

2. विभाग में पारदर्शी और तर्कसंगत स्‍थानांतरण नीति,

3. प्रतिनि‍युक्ति संबंधी मामलों,

4. संवर्ग के कार्मिकों की विगत 5 वर्षों की एपीएआर की विभाग में उपलब्‍धता सुनिश्चित किए जाने,

5. स्‍पैरो प्रणाली के प्रभावी कार्यान्‍वयन, 

6. जेटीओ से एसटीओ पद पर भावी पदोन्‍नति प्रक्रिया की समय पर शुरुआत,

7. डीपीसी के लिए मॉडल डीपीसी कलेंडर के अनुसरण,

8. रोटेशन ट्रांसफर नीति लागू किए जाने

 सहित अनुवाद अधिकारियों से जुड़े विभिन्‍न अन्‍य मामलों पर विस्‍तार से चर्चा की गई।

 

हम आदरणीय सचिव महोदय के आभारी हैं कि उन्‍होंने सभी मामलों पर धैर्यपूर्वक हमारी बातों को सुना और समुचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया। हम आशा करते हैं कि सचिव महोदय के नेतृत्‍व में राजभाषा सेवा संवर्ग प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

 इस अवसर एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य के साथ श्रीमती विशाखा बिष्ट, उपाध्यक्ष, श्री सुनील चौरसिया, महासचिव, श्री शुभम रामावत, संयुक्त सचिव एवं श्री प्रेम चंद, कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment