Showing posts with label गोपनीय रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label गोपनीय रिपोर्ट. Show all posts

Wednesday, 29 January 2025

कार्यकारिणी की 9वीं बैठक संपन्‍न, संवर्ग के विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर कार्यनीति तैयार की गई

 

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन की 

कार्यकारिणी की 9वीं बैठक के कार्यवृत

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा अनुवाद अधिकारी एसोसिएशन की 9वीं बैठक दिनांक 22 जनवरी, 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान संवर्ग से जुड़े निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गईं तथा भविष्य की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्‍य


2.  
कार्यकारिणी में तीन सदस्यों की शामिल करना : बैठक की शुरुआत, महासचिव श्री सुनील कुमार चौरसिया ने कार्यकारिणी में तीन नए सदस्यों के परिचय के साथ की। कार्यकारिणी में 03 सदस्यों की रिक्ति को भरने के लिए संवर्ग के लिए योगदान देने की भावना रखने वाले युवा अनुवाद अधिकारियों का चयन किया गया, जिनके नाम और विवरण निम्न प्रकार से है:

(i) श्री शिव पूजन यादव, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, भारी उद्योग मंत्रालय। 
(ii) श्री प्रियांशु सिंह,  कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, उर्वरक मंत्रालय
(iiiश्री भरत लाल मीणा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, पर्यावरण मंत्रालय

सभी सदस्‍यों ने नवागंतुक साथियों का स्‍वागत किया और उन्‍हें संगठन के मूल उद्देश्‍यों, सिद्धांतों और भविष्‍य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

   3. 8वें वेतन आयोग की घोषणा के संदर्भ में भावी कार्ययोजना :  अध्यक्ष, श्री सौरभ आर्य ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग की घोषणा किये जाने के आलोक में कार्यकारिणी के सदस्यों से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर अपने-अपने स्तर पर गहन अध्य्यन करें। सभी पदाधिकारियों ने संकल्‍प लिया कि वेतन के संदर्भ में अनुवाद अधिकारियों के साथ हो रहे असमान व्यवहार को दुरुस्त कराने के लिए इस बार हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रेड वेतन उन्‍नयत सहित कनिष्‍ठ एवं वरिष्‍ठ अनुवाद अधिकारियों के पदों के मर्जर जैसे हर विकल्प का सम्यक रूप से अध्‍ययन तथा समस्‍त संभावनाओं पर विचार करने के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा इस विषय पर एसोसिएशन शीघ्र ही सभी सदस्यों से उनके सुझाव भी आमंत्रित करेगी।

  4.  पूरे संवर्ग के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन:  अध्यक्ष महोदय ने एक अभिनव पहल करते हुए कुछ महत्‍वपूर्ण विषयो पर पूरे संवर्ग के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कराने का सुझाव दिया। अधिकांशतः पाया गया है कि एमएसीपी और पे फिक्सेशन, एनपीएस तथा यूपीएस के विकल्‍पों, एनपीएस कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन के प्रबंधन जैसे विभिन्‍न विषयों को लेकर अनुवाद अधिकारियों में उतनी स्पष्टता नहीं है। आवश्यकता है कि पूरा संवर्ग इन मामलों से संबंधित नियमों की जानकारी रखे ताकि किसी प्रकार की विसंगति से बचा जा सके। इसी उद्देश्य से यह योजना बनायी गयी है कि समय-समय पर ऐसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। इसी क्रम में फरवरी माह में एक विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित कर ऑनलाइन कार्यशाला करायी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। 

5. ऑनलाइन अपार प्रणाली (स्पैरो) पर चर्चा: कार्यकारिणी के सदस्‍यों ने ऑनलाइन अपार प्रणाली को लागू होने में हो रहे विलंब के संबंध में चिंता व्‍यक्‍त की और जानना चाहा कि यह कब तक शुरू हो सकेगी। महासचिव, श्री सुनील चौरसिया ने इस विषय पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑनलाइन अपार प्रणाली (स्पैरो) शीघ्रातिशीघ्र लागू करने के लिए राजभाषा विभाग गंभीरता से प्रयासरत है। सदस्‍यों ने कहा कि स्पैरो प्रणाली का आरंभ हमारे संवर्ग की पदोन्नति के मामले में मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि अपार के विलंब के कारण विभिन्न डीपीसी संपन्न कराने में अत्यधिक विलंब होता रहा है। सदस्‍यों ने आशा व्‍यक्‍त की कि अब भविष्‍य में पदोन्‍नति प्रक्रियाएं समय पर संपन्‍न हो सकेंगी।

6.  2019 बैच 2020 बैच, 2022 बैच के नियमितीकरण संबंधी आदेश : उपाध्यक्ष, श्री विमल सिंह ने 2019 बैच के शेष रह गये कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों और 2020 बैच तथा 2022 बैच के अनुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण और प्रशिक्षण आदि के मामलों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। एसोसिएशन इस विषय को शीघ्र ही विभाग के साथ उठाएगी और आशा है कि इस दिशा में विभाग यथाशीघ्र अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

7.  एसोसिएशन की पंजीकरण की स्थिति : एसोसिएशन के पंजीकरण का मामला अपने अंतिम पड़ाव पर है। उल्‍लेखनीय है कि एसोसिएशन ने पिछले वर्ष 04 जून, 2024 को साकेत कोर्ट में इस संबंध में आवेदन किया था। तदुपरांत रजिस्‍ट्रार द्वारा नेम्‍स एवं एम्‍बलैम सोसायटी को यह मामला अग्रेषित किया। इसके बाद उक्‍त कार्यालय द्वारा डीओपीटी तथा राजभाषा विभाग को एनओसी के लिए सितंबर माह में पत्र जारी किए गए। 

य यह मामला सितंबर, 2024 से NOC के लिए राजभाषा विभाग के पास लंबित है। डीओपीटी को भेजे गए पत्र को डीओपीटी ने 12 नवंबर, 2024  को राजभाषा विभाग को अग्रेषित कर दिया था। तब से यह पत्र भी अब राजभाषा विभाग में विचाराधीन है। विभाग से एनओसी प्राप्त होने के बाद कुछ ही समय में यह काम पूर्ण हो जाएगा। एसोसिएशन इस संबंध में यथाशीघ्र कार्रवाई के लिए विभाग से निरंतर आग्रह कर रही है। एसोसिएशन संगठन का पंजीकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

इसके अतिरिक्‍त सहायक निदेशकों के रिक्‍त पदों के मामले सहित कुछ अन्‍य विषयों और उनसे जुड़ी भावी कार्यनीति पर चर्चा के साथ बैठक समाप्‍त हुई। महासचिव ने बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद दिया और सभी सदस्‍यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने का आग्रह किया।

 

इस बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया :

1.    श्री सौरभ आर्य, अध्यक्ष

2.    श्रीमती विशाखा बिष्ट, उपाध्यक्ष

3.    श्री विमल सिंह, उपाध्यक्ष

4.    श्री सुनील चौरसिया, महासचिव

5.    श्री शुभम रामावत, संयुक्त सचिव

6.    श्री प्रेम चंद यादव, कोषाध्यक्ष

7.    श्री मुकेश कुमार सिन्हा, सदस्य

8.    श्री संतोष कुमार जायसवाल,सदस्य

9.    श्री अनिल कुमार कोईरी,सदस्य

10.   श्रीमती आशा, सदस्य

11.   श्रीमती नीलम यादव, सदस्य

12.   श्रीमती मोनिका, सदस्य

13.   श्रीमती कल्पना, सदस्य

14.   श्री निशांत शर्मा, सदस्य

15.   श्री शिव पूजन यादव, सदस्य

16.   श्री प्रियांशु सिंह, सदस्य

17.   श्री भरत लाल मीणा, सदस्य

 

 

 

 


Tuesday, 15 November 2022

कनिष्‍ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्‍नति एवं नियमितीकरण के लिए एसोसिएशन की उप समिति गठित

नमस्कार मित्रो, 

एसोसिएशन की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के क्रम में कनिष्ठ अनुवादक अधिकारी से वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर पदोन्नति और कनिष्‍ठ अ‍नुवाद अधिकारियों के नियमितीकरण संबधी मामलों पर समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है। अभी हाल ही में 2017 बैच का कन्फर्मेशन होना है, इन बैच के कुछ अनुवाद अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।  शीघ्र ही इस बैच के कुछ लोग वरिष्‍ठ अनुवाद अधिकारी पद पर पदोन्‍नत भी होंगे। समय कम है। हमें सभी संबंधितों द्वारा अपने दस्तावेज समय पर विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है। 


इस समिति के संयोजक एसोसिएशन में संयुक्त सचिव, श्री अतुल कुमार तिवारी होंगे और उनके साथ कार्यकारिणी के 3 अन्य सदस्य इस उप समिति के सदस्य रहेंगे। अध्‍यक्ष एवं महासचिव भी इस समिति में उच्‍च स्‍तर के साथ समन्‍वय और मार्गदर्शक के रूप में रहेंगे। तदनुसार, कनिष्ठ से वरिष्ठ पदोन्नति समिति में निम्नानुसार सदस्य होंगे: 

1. श्री सौरभ आर्य, अध्‍यक्ष, 9711337404 

2. श्री सुनील चौरसिया, महासचिव, 9911591789

3. श्री अतुल कुमार तिवारी (संयोजक) - संयुक्‍त सचिव, 9711551298 

4. श्री धर्मवीर अंतिल (सदस्य), 9416692111

5. श्रीमती मोनिका गौतम (सदस्य), 7303435351

6. श्री निशान्त शर्मा (सदस्य)-7011146515 

आवश्‍यकता पड़ने पर आप इस समिति के किसी भी सदस्‍य से संपर्क कर सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों में इस समिति के सदस्‍य लगभग सभी संबंधितों से संपर्क भी कर चुके हैं। इस पोस्‍ट के माध्‍यम से सभी संबंधित साथियों से पुन: अनुरोध किया जाता है कि अपनी एपीएआर, छोटी-बड़ी शास्ति और परफॉर्मेंस रिपोर्ट विभाग को अविलंब उपलब्‍ध कराएं। 

दिनांक 11 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) सांय 5 बजे तक की स्थिति निम्‍नानुसार है:  

वर्ष-2017 के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के स्थायीकरण हेतु चेक लिस्ट

कं सं.

नाम

श्री/सुश्री/श्रीमती

विभाग/मंत्रालय

सतर्कता व शास्ति

APAR

परफार्मेंस रिपोर्ट

 

1.        

दिलीप कुमार सिंह

 

गृह मंत्रालय

 

 

 

  Yes

2.        

अनिल कुमार

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

 

Yes

 

3.        

निष्ठा खन्ना

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

 

    Yes

 

4.        

अमृता पांडे

निर्वाचन आयोग

 

Yes

 

5.        

सुनील कुमार तँवर

कारपोरेट कार्य मंत्रालय

 

Yes

Yes

6.        

प्रवीन मलिक

अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय

 

 

 

7.        

अर्चना सिंह

आर्थिक कार्य विभाग

 

Yes

 

8.        

पुनीत पांडे

केंद्रीय जल आयोग

 

Yes

 

9.        

दिनेश लाल शॉ

सहायक आसूचना ब्यूरो शिलांग

 

 

 

10.    

रोली श्रीवास्तव

केंद्रीय जल आयोग

 

Yes

 

11.    

अनिल ठाकरे

आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, कृषि मंत्रालय

 

Yes

  Yes

12.    

ममता

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

 

 

 

13.    

सरस्वती सिंघा

कर्मचारी चयन आयोग, उ.पू. क्षे. क्षेत्रीय कार्यालय, गुवाहाटी असम

 

 

 

14.    

रामस्वरूप नेहरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

 

 

Yes

15.    

पूजा कुमारी झा

गृह मंत्रालय

Yes

Yes

Yes

16.    

उम्मेही खानुम

नागर विमानन मंत्रालय

Yes

Yes

Yes

17.    

अंजल कुमार विनय

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण

 

 

 

18.    

अविनाश ठाकुर

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

 

Yes

 

19.    

मोहिनी शॉ

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो

 

 

 

20.    

खुशबू

विकास आयुक्त (हस्‍तशिल्‍प) का कार्यालय

Yes

Yes

 

21.    

नरेश कुमार

रोजगार महानिदेशालय

 

 

Yes

 

22.    

मोनिका गौतम

विधायी विभाग

Yes

Yes

Yes

23.    

कुमारी रेखा

 

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

 

Yes

 

24.    

संजु कुमार

विकास आयुक्‍त एमएसएमई का कार्यालय

 

 

 

25.    

नबाम आशा

शिक्षा मंत्रालय

 

 

 

26.    

मनराज मीणा

भारतीय हथकरघा प्रोद्योगिकी संस्थान जोधपुर

Yes

 

Yes

27.    

रविकान्त मिंज

जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग

 

Yes

 

28.    

पूजा साव

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो नई दिल्ली

Yes

Yes

Yes


****