Wednesday, 10 June 2026

100 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को पदोन्नति से पूर्व (ऑनलाइन) प्रशिक्षण

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग के 100 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को पदोन्नति से पूर्व (ऑनलाइन) प्रशिक्षण के लिए आज राजभाषा विभाग ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर दिया है। आगामी 22 जून से होने वाला यह प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्‍यम से किया जाएगा और 03 अगस्‍त, 2026 तक चलेगा। 

यह कवायद निकट भविष्‍य में सहायक निदेशक श्रेणी में भारी संख्‍या में पदोन्‍नति की संभावनाओं के दृष्टिगत की जा रही है। बैकलॉग वेकेंसी को पदोन्‍नति श्रेणी में डायवर्ट कराने के साथ-साथ सभी अनुवाद अधिकारियों का पदोन्‍नति से पूर्व प्रशिक्षण प्राप्‍त करना अनिवार्य शर्त है। डावर्जन की प्रक्रिया के लिए एसोसिएशन ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। 


सभी संबंधितों को हार्दिक बधाई। 


 100 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को पदोन्नति से पूर्व (ऑनलाइन) प्रशिक्षण

No comments:

Post a Comment